प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज गायक और संगीतकार श्री बप्पी लाहिड़ी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः
“श्री बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सबको मोह लेने वाला और विभिन्न भावनाओं की अभिव्यक्ति के सौंदर्य में पिरोया हुआ था. हर पीढ़ी के लोग उनके संगीत से जुड़ जाते थे. उनके हँसमुख स्वभाव की सबको याद आयेगी.उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति संवेदनायें. ओम् शांति!”

