प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत ढहने के कारण मरने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया है
.प्रधानमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट में कहा गया हैः
“पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में हुई दुर्घटना से दुखी हूं.शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनायें. आशा है कि दुर्घटना में घायल होने वाले जल्द ठीक हो जायेंगे.

