BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री ने प्रमुख सिख बुद्धिजीवियों से भेंट की

by bnnbharat.com
March 25, 2022
in समाचार
प्रधानमंत्री ने पुदुचेरी में 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया
Share on FacebookShare on Twitter

 

हमारी एकता की भावना हमारे देश की विशाल और सुंदर विविधता में प्रमुख स्तंभ के रूप में कार्य करती है: प्रधानमंत्री

 

भारतीय भाषाओं में व्यावसायिक पाठ्यक्रम विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मातृभाषा में उच्च शिक्षा को वास्तविकता बनाया जा सके: प्रधानमंत्री

 

शिष्टमंडल ने अनौपचारिक बातचीत में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया

 

 

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7, लोक कल्याण मार्ग पर देशभर के प्रमुख सिख बुद्धिजीवियों के शिष्टमंडल से मुलाकात की.

 

प्रधानमंत्री ने शिष्टमंडल के साथ किसान कल्याण, युवा सशक्तिकरण, नशा मुक्त समाज, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, कौशल, रोजगार, प्रौद्योगिकी और पंजाब के आमूल विकास पर खुलकर बातचीत की.

 

प्रधानमंत्री ने शिष्टमंडल से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि बुद्धिजीवी समाज में राय बनाते हैं. उन्होंने शिष्टमंडल के सदस्यों से आग्रह किया कि वे जनता को जोड़ने, उन्हें शिक्षित करने तथा जनता को उचित जानकारी मिले, इस दिशा में वे काम करें. उन्होंने एकता की भावना पर बल दिया, जो हमारे देश की विशाल और सुंदर विविधता में प्रमुख स्तंभ के रूप में कार्य करती है.

 

प्रधानमंत्री ने मातृभाषा में शिक्षा दिये जाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि मातृभाषा में उच्च शिक्षा को वास्तविकता बनाने के लिये भारतीय भाषाओं में व्यावसायिक पाठ्यक्रम विकसित करने के प्रयास किये जा रहे हैं.

 

शिष्टमंडल ने निमंत्रण के लिये प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें इस बात का ज्ञान नहीं था कि देश के प्रधानमंत्री इतने अनौपचारिक माहौल में उनके साथ बातचीत करेंगे. उन्होंने सिख समुदाय के कल्याण के लिये प्रधानमंत्री द्वारा उठाये गये विभिन्न उपायों की सराहना की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीरभूम हिंसा मामला:-हाईकोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश

Next Post

सीएम आवास पर आज रात्रि भोज का आयोजन

Next Post
योगी आदित्यनाथ पहली बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कहा – भारतीय जनता पार्टी 300 से ज्यादा सीटें लाएगी

सीएम आवास पर आज रात्रि भोज का आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d