प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध गांधीवादी शकुंतला चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः
“शकुंतला चौधरी जी को गांधीवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने में उनके जीवनपर्यन्त प्रयासों के लिये सदैव याद किया जायेगा. सरानिया आश्रम में उनके महान कार्यों ने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया. उनके दिवंगत हो जाने से दुखी हूं. उनके परिजनों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनायें. ओम् शांति!”

