प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध लेखिका वीणापाणि मोहांती के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. मोदी ने कहा है कि वीणापाणि मोहांती ने ओडिया साहित्य, विशेषकर कथा-साहित्य में उत्कृष्ट योगदान किया है.
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः
“प्रसिद्ध लेखिका वीणापाणि मोहांती के निधन पर दुखी हूं.उन्होंने ओडिया साहित्य और विशेषकर कथा-साहित्य में महती योगदान किया है. उनकी कृतियों का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद हुआ है और वे बहुत लोकप्रिय हुई हैं. उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनायें. ओम् शांति”

