प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के लंबे समय तक सहयोगी रहे श्री शिव कुमार पारीक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा; श्री शिव कुमार पारीक जी के निधन से दुखी हूं. वह हमारी पार्टी की विचारधारा से मजबूती से जुड़े थे, उन्होंने स्वयं को सेवा, राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया और अटल जी के साथ मिलकर कार्य किया.वर्षों से उनके साथ हुई मेरी बातचीत हमेशा स्मरणीय रहेगी. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति.”

