प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अबू धाबी के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को यूएई का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है.
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;
‘मैं अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को यूएई का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर शुभकामनाएं देता हूं. मुझे विश्वास है कि उनके गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी और प्रगाढ़ होगी. @MohamedBinZayed’

