BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- विभाजनकारी मानसिकता कांग्रेस के DNA में, अब समझ में आया कि वो (कांग्रेस) क्या करते थे, कैसे करते थे, क्यों करते थे और किसके लिए करते थे

by bnnbharat.com
February 8, 2022
in बड़ी ख़बरें, समाचार
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- विभाजनकारी मानसिकता कांग्रेस के DNA में, अब समझ में आया कि वो (कांग्रेस) क्या करते थे, कैसे करते थे, क्यों करते थे और किसके लिए करते थे
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आज विभाजनकारी मानसिकता कांग्रेस के DNA में घुस गई है। कांग्रेस की नीति ‘फूट डालो राज करो’ है। अंग्रेज चले गए लेकिन बांटो और राज करो की नीति को कांग्रेस ने अपना चरित्र बना लिया है। इसलिए ही आज कांग्रेस टुकड़े टुकड़े गैंग की लीडर बन गई है। कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आने की इच्छा खत्म हो चुकी है। उसे लगता है कि जब कुछ मिलने वाला नहीं है तो कम से कम बिगाड़ तो दो। कांग्रेस आज इसी दर्शन पर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे. उन्होंने कांग्रेस को अहंकारी बताते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया महामारी से जूझ रही थी तब विपक्षी पार्टी की ओर से इस संकट के समय का इस्‍तेमाल दलगत राजनीति के लिए किया गया।

उन्होंने राहुल के बयान पर पलटवार करते कहा कि आज राष्‍ट्र पूरी एकजुटता और ताकत के साथ खड़ा है। जब हमारे सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलिकाप्टर हादसे में अकस्मात निधन पर  हर तमिलवासी गौरव के साथ हाथ ऊपर करके आंख में आंसू लिए कहता देखा गया- वीर वननकम, वीर वननकम।

बता दे कि  साल संसद का सत्र शुरू होने पर राष्ट्रपति अपनी सरकार की उपलब्धियों और भावी नीतियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर दो भारत का तंज कसा था

कांग्रेस ने अपने ‘गरीबी हटाओ‘ नारे दिए लेकिन गरीबी हटाने में असफल रही

 

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरु को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने ‘गरीबी हटाओ’ नारे दिए लेकिन गरीबी हटाने में असफल रही.  पीएम ने पूर्व वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम को भी उनके महगाई के बारे में दिए बयान पर घेरा.

 

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा- जिन्होंने 50 वर्षों तक देश की सरकारें चलाई, मेक इन इंडिया को लेकर उनका क्या रवैया था। इसके लिए सिर्फ डिफेंस सेक्टर को हम देखें तो सारी बातें समझ आती हैं कि वो क्या करते थे, कैसे करते थे, क्यों करते थे और किसके लिए करते थे। कहा कि दूसरों पर निर्भर होकर इस देश की सुरक्षा निश्चित नहीं कर सकते। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना राष्ट्रसेवा का बहुत बड़ा काम है। मैं देश के नौजवानों से भी आह्वान करता हूं कि आप अपने करियर में इस क्षेत्र को चुनिये, हम ताकत के साथ खड़े होंगे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजस्थान शिक्षा विभाग दस हजार कंप्यूटर शिक्षकों की बम्पर बहाली, आवेदन की प्रक्रिया आठ फ़रवरी से

Next Post

लकड़ी तस्करी के आरोप में अलीपुरद्वार से TMC नेता गिरफ्तार

Next Post
लकड़ी तस्करी के आरोप में अलीपुरद्वार से TMC नेता गिरफ्तार

लकड़ी तस्करी के आरोप में अलीपुरद्वार से TMC नेता गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d