BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री मोदी ने युक्रेन के राष्ट्रपति से बात कर युक्रेन में जान-माल के नुकसान पर जताया क्षोभ, भारतीय नागरिक और छात्रों को सुरक्षित निकालने पर माँगा सहयोग

by bnnbharat.com
February 26, 2022
in समाचार
प्रधानमंत्री मोदी ने युक्रेन के राष्ट्रपति से बात कर युक्रेन में जान-माल के नुकसान पर जताया क्षोभ, भारतीय नागरिक और छात्रों को सुरक्षित निकालने पर माँगा सहयोग
Share on FacebookShare on Twitter

रूस युक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बात की. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन की मौजूदा स्थिति के बारे में पीएम मोदी को विस्तार से बताया. जेलेंस्की ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी. कहा कि “मैंने रूस की तरफ से यूक्रेन पर किए घृणास्पद हमले की सूचना दी. हमारी जमीन पर एक लाख से ज्यादा आक्रमणकारी अभी मौजूद हैं. वे रिहाइशी इलाकों पर लगातार गोलाबारी कर रहे हैं. भारत से हमने सुरक्षा परिषद में यूक्रेन को राजनीतिक मदद देने की अपील की है. हमें साथ मिलकर इस आक्रमण को रोकना होगा”. बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ वोटिंग प्रक्रिया में भारत के अनुपस्थित रहा था.

 

 

 

पीएम मोदी ने यूक्रेन पर हमले से जान-माल को हुए नुकसान को लेकर गहरा क्षोभ प्रकट किया और हिंसा को जल्द-से-जल्द समाप्त कर बातचीत से समाधान निकालने की बात कही.

 

भारत सरकार की तरफ से बताया गया है कि मोदी ने अपनी तरफ से शांति स्थापित करने और सभी पक्षों के बीच बातचीत शुरू करवाने में योगदान देने की पेशकश की है.

 

पीएम मोदी ने यूक्रेन में पढ़ाई करने वाले अपने छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने यूक्रेन प्रशासन की मदद भी मांगी, ताकि इन छात्रों को शीघ्रता से वहां से निकाल कर स्वदेश लाया जा सके.

 

 

यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन के राष्ट्रपति से यह पहली बातचीत है. दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच पिछले तीन दिनों में दो बार बात हुई है, जिसमें भारत ने मुख्य तौर पर अपने नागरिकों व छात्रों की सुरक्षित वापसी का मुद्दा उठाया है. पीएम मोदी की राष्ट्रपति पुतिन से भी गुरुवार को देर रात बात हुई थी और इसमें भारतीय छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मधुबनी: पुलिस से बचने के लिए शराब तस्कर कूदा तालाब में , नेपाल के रस्ते बाइक से करता था तस्करी

Next Post

बातचीत से इंकार करने के बाद रूस ने चारों ओर से हमला किया तेज़ , युक्रेन ने नागरिकों को थमाया हथियार

Next Post
बातचीत से इंकार करने के बाद रूस ने चारों ओर से हमला किया तेज़ , युक्रेन ने नागरिकों को थमाया हथियार

बातचीत से इंकार करने के बाद रूस ने चारों ओर से हमला किया तेज़ , युक्रेन ने नागरिकों को थमाया हथियार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d