भागलपुर विस्फोट को लेकर पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश कुमार को फोन कर भागलपुर विस्फोट की जानकारी ली. अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके इस घटना पर अपनी संवेदना जाहिर की. बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने प्रधानमंत्री को बताया कि प्रशासन राहत और बचाव अभियान में लगा हुआ है. बता दें की भागलपुर में लीलावती नाम की महिला के घर में ब्लास्ट हुआ था. उसके घर में पटाखा बनाने का काम होता था. इस काम में परिवार के लोग लगे थे. जबकि उनके पास पटाखा बनाने का लाइसेंस नही था. घटना में मरने वालों की संख्या 14 हो गई है जिसमे तीन बच्चे और छह महिलाएं शामिल हैं.
इधर डीजीपी एसके सिंघल ने प्रेसवार्ता कर घटना के बारे में बताया कि घर में अवैध रूप से पटाखा बनाया जाता था. माना जा रहा है कि इसी वजह से हादसा हुआ है. जिस क्षेत्र में घटना हुई उस क्षेत्र के थाना प्रभारी की लापरवाही मानते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है.

