प्रयागराज में 5 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है.घटना थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव की है. यहां शुक्रवार रात एक सुबह गांव वालों को घर से धुआं उठा हुआ दिखा. जब कुछ लोग घर में गए तो हत्याकांड का पता चला. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद गांव में काफी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है. डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी गई है. मृतकों में राज कुमार यादव (55) उनकी पत्नी कुसुम (50), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल है. वहीं पुलिस को पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है, जो कि काफी दहशत में है. बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना के बारे में जानकारी देते हुए adg प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने बताया कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि लूट के इरादे से आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. आशंका है कि उन्होंने सुबूत मिटाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी. वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड भी मौके के लिए रवाना हो गया.

