लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर अपने बयान के कारण चर्चा में आ गई है. प्रियंका गाँधी वाड्रा ने आतंकवाद के मुद्दे को फिजूल का बताया है. वे सोमवार को लखनऊ में रोड शो करने पहुंची थीं. जहाँ प्रियंका गांधी ने यह बेतुका बयान दे डाला. इस दौरान वे यूपी की भाजपा सरकार पर भी बरसी. कहा कि आपने 5 साल में कोई गवर्नेंस नहीं की, सिर्फ फिजूल के मुद्दे उठाएं. इन मुद्दों से किसी का लेना-देना नहीं है. जनता का पेट इन मुद्दों से नहीं भरेगा. जनता को रोजगार चाहिए. ये जो राशन का बोरा बांटने की आपने प्रक्रिया शुरू की है ना, इससे किसी का भविष्य बनने वाला नहीं है. मुझे परेशान किसान, ,बेरोजगार नौजवान और ऐसी महिलाएं दिख रही हैं जिनपर अत्याचार हो रहा है.

