राँची.जिले के इटकी स्थित सुगदा गांव में प्रेम-प्रसंग के मामले में बंधक बने युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया.बताया जाता है की डीएसपी के बाडीगार्ड की एके-47 राइफल छीनने की कोशिश भी की गई. पुलिस पर लगातार रोड़े बरसाए गए. कई पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया. उग्र ग्रामीणों के आगे शुरुआत में पुलिस को भागना पड़ा. बाद में वहां अतिरित पुलिस बल मंगाना पड़ा. बाद में मजिस्ट्रेट के तौर पर इटकी बीडीओ भी पहुंचे. बताया जाता है कि जब पुलिस उग्र भीड़ से बचकर भागी, तो हाथियों की झुंड से घिर गई. इसके बाद पुलिस को तीन से चार राउंड फायरिंग करनी पड़ी. दूसरी ओर पुलिस का पीछा ग्रामीण भी कर रहे थे. पुलिस द्वारा की जा रही फायरिंग की आवाज सुनकर ही ग्रामीण पीछे हटे. बाद में जब वहां अतिरिक्त पुलिस पहुंची, तो बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया.
