राँची: प्रेस क्लब में रविवार को लिव फाउंडेशन, विश्व युवक केंद्र और प्रेस क्लब की ओर से “महिलाओं की समाज और सरकार से अपेक्षा“ विषयक एक सेमिनार का आयोजन किया गया. महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और राजनीतिक भागीदारी इन चार सत्रों में कार्यक्रम हुए. मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे पुरुषों को सम्मानित भी किया गया. लिव फांउडेशन की छंदोश्री ने प्रेजेंटेशन के जरिए कन्या भ्रूण हत्या, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों को उभारा. झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध दोहराई. कहा कि जिस प्रकार पंचायत चुनाव में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की गई है उसी प्रकार राजनीती में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत भागीदारी के लिए कोशिश कर रहे है. बेटियों को अच्छी शिक्षा दें. बेटा और बेटी में समानता बरतने की शुरुआत घर से ही होनी चाहिए, तभी समाज में भी समानता आएगी . सरकारी नौकरी में महिलाओं को आरक्षण पपर चर्चा की. जेपीएससी, जेएसएससी समेत अन्य नियुक्तियों में महिलाओं के उत्तीर्ण होने का अंक एसटी, एससी के बराबर करने पर भी उन्होने सहमति जतायी.

