प्लस टू स्कूलों मे प्राचार्य पद पर नियुक्ति के लिए शिक्षकों की न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा तय की गई है. झारखंड प्लस टू विद्यालय शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी नियुक्ति व सेवा शर्त (संशोधन) नियमावली 2022 की अधिसूचना के अनुसार जिस साल नियुक्ति प्रक्रिया होगी उसी साल एक जनवरी से अधिकतम उम्र सीमा 50 साल और न्यूनतम उम्र सीमा 35 साल रखी गई है. उप प्राचार्य का पद हटा दिया गया है. उप प्रचार्य के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया नहीं होगी. 2012 की नियमावली के अनुसार उप प्राचार्य के पद रखे गए थे. प्राचार्य पद के लिए जेएसएससी परीक्षा लेगा. 200 अंक का सामान्य ज्ञान और 300 अंक के पीजी के विषय की परीक्षा होगी.
प्लस टू स्कूलों मे प्राचार्य पद के लिए अनारक्षित व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के शिक्षकों के लिए अधिकतम 50 वर्ष, पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 52 वर्ष, महिला के लिए 53 वर्ष, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की महिला-पुरुष के लिए 55 वर्ष और आर्थिक रूप से कमजोर महिला के लिए 53 वर्ष अधिकतम आयु निर्धारित की गई है. प्राचार्य पद के लिए जेएसएससी परीक्षा लेगा. 200 अंक का सामान्य ज्ञान और 300 अंक के पीजी के विषय की परीक्षा होगी.

