रांचीः रांची के तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित ज्ञानदीप नाम की फैक्ट्री में सोमवार को गार्ड रूम से एक गार्ड की फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है. मृतक की पहचान 52 वर्षीय सुनील कुमार रजवार के रूप में हुई है. वह रांची के जगन्नाथपुर इलाके में न्यू शिव मंदिर कॉलोनी के रहने वाले थे.
पुलिस ने बताया कि ये हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल इस मामले में कुछ भी नहीं बताया जा सकता है. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को बुलाया गया है. उनसे पूछताछ के बाद कुछ चीजें स्पष्ट हो पाएंगी. उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के मालिक से भी पूछताछ संभव है.
कंपनी के मैनेजर एसएन गांगुली ने बताया कि कंपनी के मालिक अंकित मोदी और अनिल मोदी ही इस संबंध में कुछ बता सकते हैं. जबकि सिक्योरिटी पदाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है. सुनील कुमार रजवार कंपनी में पिछले दो वर्षों से गार्ड की नौकरी कर रहे थे.

