BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फर्जी डॉक्टर बन 18 महिलाओं से की शादी, बैंक को भी ठगा

by bnnbharat.com
February 22, 2022
in समाचार
फर्जी डॉक्टर बन 18 महिलाओं से की शादी, बैंक को भी ठगा
Share on FacebookShare on Twitter

 

भुवनेश्वर पुलिस के डीसीपी संजीव सतपंथी के मुताबिक आरोपी 45 से 50 साल की अकेली सफल महिलाओं को टारगेट करता था. शादी के लिए पार्टनर खोजने वाली मेट्रिमॉनियल साइट्स में वह खुद को 51 साल का एक डॉक्टर बताता था. फर्जी पहचान पत्रों और सर्टिफिकेटों के जरिए खुद को बढ़ा चढ़ाकर पेश करता था. पुलिस ने आरोपी की असली उम्र 67 साल बताई है.

पुलिस अधिकारी सतपथी के मुताबिक, “प्राथमिक रूप से वह ऐसा पैसे के लिए किया करता था और कभी कभार सेक्स के लिए.” पुलिस का दावा है कि उम्रदराज हो चुकी महिलाएं या फिर दोबारा शादी करने वाली तलाकशुदा या विधवा महिलाएं शर्म के कारण शिकायत नहीं करतीं थीं. आरोपी इसी डर का फायदा उठाता रहा.पुलिस के मुताबिक मई 2021 में 48 साल की एक महिला ने पहली बार बीहू की शिकायत की. एफआईआर कराने वाली महिला ने बताया कि बीहू ने धोखा देकर उससे शादी की है और वह अब तक कम से कम सात और महिलाओं से शादी कर चुका है. इसी महिला ने चुपचाप पुलिस तक सात और महिलाओं की जानकारी पहुंचाई. इन महिलाओं को भरोसे में लेने के बाद हुई पूछताछ के दौरान पता चला कि उन्हें भी बीहू ने धोखा दिया है.पुलिस का दावा है कि उड़ीसा के एक छोटे से गांव में पैदा हुए बीहू ने 1978 में पहली शादी की. उस शादी से तीन बच्चे हुए, जिनमें से दो डॉक्टर और एक डेंटिस्ट है. परिवार के साथ अनबन होने पर बीहू ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर आया. पेशे से लैब असिस्टेंट का काम करने वाले बीहू ने भुवनेश्वर में खुद को डॉक्टर बताया और 2002 में एक डॉक्टर से दूसरी शादी की. सतपथी कहते हैं, “इसके बाद तो उसने नाम बदलकर, कभी खुद को डॉक्टर तो कभी प्रोफेसर बताकर इंटरनेट पर बीवियों की तलाश शुरू की.”बीहू ने 10 राज्यों में कम से कम 27 महिलाओं से शादी की है. उस पर 13 बैंकों से एक करोड़ रुपये भी डकारने का आरोप है. ऐसा करने के लिए उसने 128 फर्जी क्रेडिट कार्डों का सहारा लिया. अखबार की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बीहू ने मेडिकल लैब्स की एक चेन खोली, जिसमें काम करने वाले डॉक्टरों और स्टाफ को कई महीनों से तनख्वाह नहीं दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नेहरू जी कहते थे कि मुझे गधा कह दो पर हिंदू मत कहो:-गुलाबचंद कटारिया

Next Post

राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा दी गई

Next Post

राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा दी गई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d