फिलिस्तीन में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य का निधन हो गया है. उनका शव रामल्ला स्थित भारतीय दूतावास के हेड क्वार्टर में मिला. उनकी मौत की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है.भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुकुल आर्य के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें गहरा सदमा लगा है. फिलिस्तीन के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर राजनयिक के निधन पर शोक जताया है. अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

