अजित की इस फिल्म वलिमै ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.अकेले तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस से ही पहले दिन 36.17 करोड़ रुपये हासिल कर लिए थे. जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 24.62 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस आकड़े के अनुसार फिल्म ने अब तक 60.79 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी बीच अगर तीसरें दिन के कलेक्शन की बात करें तो कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कमाई का अनुमान 20.46 करोड़ लगाया जा रहा है.फिल्म और अजित कुमार को लेकर फैंस का क्रेज इतना है कि साउथ के कई शहरों में सिनेमाघरों के बाहर सड़कों पर जाम लगा हुआ है. जिसके कारण कई रूट डायवर्ट भी करने पड़े. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस अजित कुमार के बड़े-बड़े पोस्टर्स को भी दूध से नहलाते नजर आ रहे हैं.

