फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे का निधन हो गया है. इंदौर में उन्होंने आखिरी सांस ली.जय प्रकाश चौकसे के जाने से उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं. सोशल मीडिया पर जय प्रकाश चौकसे को श्रद्धांजलि दी जा रही है. शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. जय प्रकाश चौकसे के छोटे बेटे आदित्य मुंबई में रहते हैं.

