कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया कंपनियों और सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष की मिलीभगत से सोशल मीडिया कंपनियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. इससे देश में आपसी भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. इस तरह के प्रयासों पर तुरंत रोक लगानी होगी, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए खतरा है.

