फ्लिपकार्ट पर आज से मोबाइल्स बोनेन्जा सेल लाइव हो चुकी है. यह सेल 14 फरवरी तक चलने वाली है. वैलेटाइन्स डे के मौके पर यह सेल चल रही है. फ्लिपकार्ट की इस सेल में स्मार्टफोन्स को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. 4जी फोन के साथ-साथ 5जी फोन्स की भी धूम है. अगर आप 5G Smartphone खरीदने की तलाश में हैं, तो यह सेल आपके काम की हो सकती है. OPPO के 5जी फोन पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है. ऑफर्स का लाभ उठाकर आप OPPO A53s 5G को मात्र 190 रुपये में खरीद सकते हैं.
OPPO A53s 5G की लॉन्चिंग प्राइज 16,990 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर फोन 15,990 रुपये में उपलब्ध है. फोन पर 5 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी है, जिससे फोन की कीमत काफी कम हो जाएगी.
अगर आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 800 रुपये का कैशबैक मिलेगा. यानी फोन की कीमत 15,190 रुपये हो जाएगी. इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी है.
OPPO A53s 5G पर 15000 रुपये का एक्सचेंज ऑफ मिल रहा है. अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो इतना ऑफ पा सकते हैं. लेकिन 15 हजार रुपये का डिस्काउंट तभी मिलेगा, जब आपके पुराने फोन की कंडीशन अच्छी हो और मॉडल लेटेस्ट हो.

