रांची : झारखण्ड विधानसभा में आज दोपहर बाद वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट पर सामान्य वाद-विवाद पर पक्ष-विपक्ष के सदस्य चर्चा करेंगे। बजट पर सामान्य वाद-विवाद के लिए पांच मार्च को भोजनावकाश के बाद भी समय निर्धारित है। वहीं आठ मार्च से अनुदान मांगों पर चर्चा होगी शुरू। वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष दो हजार इक्कीस-बाईस के लिए एक्यानबे हजार दो सौ सत्तहतर करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। विभिन्न विभागों की अनुदान मांग पर 9, 10, 15, 16, 17, 18 और 19 मार्च को भी चर्चा होगी। जबकि 22 और 23 मार्च को कई राजकीय विधेयक भी पेश किये जाएंगे।

