वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करते हुए कहा कि 2022 में 5g की सर्विस को शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि साल 2022 में 5g सर्विस शुरू की जाएगी और गांवों में ब्रॉडबैंड सर्विस मुहैया कराने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा. इसके साथ टेलीकॉम सेक्टर में भी नौकरी के नए अवसर तलाश किए जाएंगे.वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने टेक से जुडे़ लोगों को 5जी का तोहफा दिया है. उन्होंने कहा है कि इसी साल 5g की सेवा शुरू की जाएगी. उन्होंने 5g की लॉन्चिंग के लिए अलग-अलग स्कीम भी लाने पर जोर दिया है. इन सब से साथ वह यह भी बोली कि साल 2025 तक गांवों में भी ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम पूरा हो जाएगा. इसका मतलब यह हुआ कि जल्द गांवों को फास्ट इंटरनेट से जोड़ कर बेहरतर 5g की सर्विस दी जाएगी. इससे भारत और भी डिजिटल होगा. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार 5g को लेकर काफी सोच विचार कर रही है.

