रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन भी बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन जारी रहा। गुरुवार को पहली पाली में बीजेपी विधायकों ने अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विधायक विरंची नारायण सहित अन्य एमएलए ने विधानसभा परिसर में अवैध पत्थर एवं बालू खनन पर रोक लगाओ, लोबिन हेंब्रम के आरोपों की सीबीआई जांच कराओ आदि पोस्टर बैनर के जरिए प्रदर्शन किया। वहीं, सत्र शुरू होने के बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा विधायक वेल में पहुंच गए। इस दौरान अवैध खनन का लगातार विरोध करते रह

