क्या सस्ता हुआ
कपड़ा, चमड़े का सामान, मोबाइल फोन, चार्जर, हीरे के आभूषण, खेती के सामान सस्ते होंगे. इसके अलावा पालिस हीरे पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है. इसके अलावा विदेशी मशीनें और इलेक्ट्रानिक समान सस्ते होंगे. फ्रोजन मसल्स, फ्रोजन स्क्विड, हींग, कोको बीन्स, मिथाइल अल्कोहल, एसिटिक एसिड, सेलुलर मोबाइल फोन के लिए कैमरा लेंस भी सस्ते हुए हैं.
क्या हुआ महंगा
छाता, नकली आभूषण, एकल या एकाधिक लाउडस्पीकर, हेडफोन और इयरफोन, स्मार्ट मीटर, सोलर सेल, सोलर माड्यूल, एक्स-रे मशीन, इलेक्ट्रानिक खिलौनों के पार्ट्स.

