➡लखनऊ- बीएसपी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का ट्वीट,अग्निपथ योजना को लेकर मायावती का ट्वीट,देश का युवा असंतुष्ट और आक्रोशित है-माया,युवा वर्ग इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं-माया,’पेंशन लाभ आदि समाप्त करने के लिए योजना’,सरकार का ये कदम घोर अनुचित है- मायावती ,’गरीब,ग्रामीण युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है’,’देश में लोग पहले ही महंगाई, बेरोजगारी से दुःखी हैं’,’नई भर्ती को लेकर युवा वर्ग में बेचैनी और निराशा है’,सरकार तुरन्त अपने फैसले पर पुनर्विचार करे-मायावती।
➡लखनऊ- जेलो में बंद बंदी परिजनों से कर सकेंगे अब बात,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर सकेंगे बातचीत,प्रदेश के सभी जेलो में ये व्यवस्था लागू होगी,मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दिए सेवा शुरू करने के निर्देश,मंत्री ने सभी जेल अधीक्षकों को दिए निर्देश,कारागार मुख्यालय में वीसी के जरिए दिए निर्देश,बंदी के परिजनों को लेकर जल्द हेल्पलाइन भी होगी जारी,हेल्पलाइन पर परिजन बंदी की शिकायत को दर्ज करा सकेंगे।
➡लखनऊ- प्रधिकरण दिवस/जनता अदालत का आयोजन कल,जन सामान्य की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी,आज 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा आयोजन,गोमती नगर के विपिन खण्ड स्थित कमेटी हॉल में आयोजन।
➡गाजियाबाद- सिपाही देवव्रत शर्मा पर रेप, एक्सटॉर्शन का मुकदमा दर्ज,महिला सिपाही ने कविनगर थाने में दर्ज कराया मुकदमा,8 साल से महिला सिपाही का कर रहा शारीरिक उत्पीड़न, केस दर्ज होने के बाद सिपाही ने महिला से की मारपीट,अश्लील वीडियो वायरल करने की देता है धमकी,सिहानी गेट थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज।
➡गाजियाबाद- पुलिस औऱ बदमाशों के बीच मुठभेड़,मुठभेड़ के दौरान बदमाश घायल हुआ,गोली लगने से बदमाश घायल हुआ,चोरी की बाइक,तमंचा,कारतूस बरामद,मसूरी के नाहल रोड पर हुई मुठभेड़।
➡प्रयागराज- प्रयागराज में हुई हिंसा से जुड़ी खबर,कई पेट्रोल पंप और गेस्ट हाउस भी जांच के दायरे में,उपद्रवियों को मुफ्त में पेट्रोल मुहैया कराने की आशंका,कई गेस्ट हाउसों में वाहन भी खड़े किए गए थे,सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों की पहचान की जा रही,मिलीभगत होने पर संचालकों पर भी होगी कार्रवाई।
➡वाराणसी- संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत,पत्नी कमरा बंद कर पति के शव के पास बैठी,पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला,पत्नी पर पति की हत्या का लगा आरोप,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,कैंट थाने के भोजुबीर इलाके का मामला।
➡गोरखपुर- 5 दिन बाद भी लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर,बदमाशों ने असलहे के दम पर की थी लूट,हाइवे के किनारे स्थित घर मे घुसकर की थी लूट,नगदी,जेवर समेत लगभग 3 लाख की लूट की थी,पीड़ित ने चौरी चौरा पुलिस को दी थी तहरीर,चौरी चौरा क्षेत्र का था मामला।
➡बाराबंकी- संदिग्ध हालत में खेत में मिला युवक का शव,हत्या कर शव खेत में फेंके जाने की आशंका,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,मृतक युवक के गले पर गहरी चोट के निशान,घटनास्थल से 200 मीटर दूर पड़ी मिली बाइक,बड्डूपुर क्षेत्र के बालाजी ब्रिक फील्ड की घटना।
➡देवरिया- फर्जी तरीके से नौकरी कर रही प्रधानाध्यापक बर्खास्त,वर्षों से नौकरी कर रही थी प्रधानाध्यापक रीता यादव,STF की जांच में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा,BSA ने की कार्रवाई शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप,सदर विकास खंड के अगया प्राथमिक विद्यालय का मामला।
➡देवरिया- DM ने आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा,आगामी 21 जून को योग दिवस का जिले में होगा आयोजन,आयुष कवच एप के तहत कोई भी करा सकता है पंजीकरण,5 लाख लोगों का योग कराने का जिले का है लक्ष्य।
➡सुल्तानपुर- हाइवे पर खड़े पिकअप से टकराई टेम्पो,टैम्पो सवार डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्री घायल,घायलों को इलाज के लिये भेजा गया अस्पताल,तेलंगाना के बताए जा रहे टैम्पो ट्रैवलर यात्री,अयोध्या दर्शन कर वाराणसी जा रहे थे सभी,लंभुआ कोतवाली के वेदुपारा गांव की घटना।
➡बुलंदशहर- मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार,जवाबी फायरिंग में 1 बदमाश को लगी गोली,दूसरा बदमाश फरार, तलाश जारी,पकड़े गए बदमाश नासिर पर हैं 9 केस दर्ज,कोतवाली नगर पुलिस की हुई मुठभेड़।
➡बदायूं- संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,परिजनों ने लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,दातागंज क्षेत्र के पलिया गुजर गांव का मामला।
➡सीतापुर- भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट,धारदार हथियार से की बहन की निर्मम हत्या,संपत्ति को लेकर भाई ने बहन की हत्या की,आरोपी भाई गिरफ्तार, पुलिस अधिकारी मौके पर,खैराबाद थाना क्षेत्र के सरायं कॉलोनी का मामला।
➡उन्नाव- संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,तकनीकी सहायक का कमरे में मिला शव,हसनगंज खंड विकास कार्यालय में तैनात था,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,अजगैन क्षेत्र के नवाबगंज कस्बे का मामला।
➡लखीमपुर- अवैध खनन को लेकर की गई कार्रवाई,SDM ने खुद मौके पर पहुंच कर की कार्रवाई,अवैध खनन में शामिल ट्रैक्टर ट्राली सीज़,देर रात कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कम्प,फूलबेहड़ के अगरा गांव में हुई कार्रवाई।
➡रायबरेली- परिषदीय विद्यालय को चोरों ने बनाया निशाना,हजारों का सामान, गैस सिलेंडर ले गए चोर,विद्यालय खुलने पर चोरी की घटना की हुई जानकारी,बछरावां थाने के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की घटना।
➡भदोही- सूत बनाने के कारखाने में लगी भीषण आग,डेढ़ करोड़ की मशीनें, सामान जलकर राख,दमकल की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी,शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका,भदोही कोतवाली इलाके का मामला।
➡बस्ती- आपस में टकराईं दो गाड़ियां,एयर बैग खुलने से चालक की बची जान,गाड़ी में सवार 1 युवक को आई चोट,पुलिस की गिरफ्त में आया युवक,कोतवाली थाना के फब्बारा तिराहे की घटना।
➡देहरादून- देर रात रिसॉर्ट में देहरादून पुलिस की बड़ी रेड,सहसपुर पुलिस की देर रात संजीवनी रिसॉर्ट में रेड,रिसोर्ट में ऑनलाइन कैसीनो पार्टी पर बड़ी छापेमारी,2.50 लाख के कैसीनो क्वाइंस,1 लाख कैश बरामद,रेड में 26 लोगों को लिया हिरासत में,पूछताछ जारी,देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र का मामला।
➡दिल्ली- सेना की ‘अग्निपथ स्कीम’ पर बिहार राजस्थान में बवाल,बिहार के नवादा और जहानाबाद में विरोध प्रदर्शन,नवादा के प्रजातंत्र चौक केंद्र के खिलाफ नारेबाजी,बिहार के जहानाबाद में भी भारी विरोध प्रदर्शन,नाबाद में छात्रों ने रोकी ट्रेन, सड़क पर टायर जलाया,जहानाबाद के काको मोड़ के नजदीक छात्रों का प्रदर्शन,छात्रों ने जहानाबाद काको मोड़ के पास टायर जलाया,एनएच-83 और एनएच-110 को भी जाम किया गया।
➡दिल्ली- यूपी में बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ याचिका,बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ SC में सुनवाई,जमीयत उलेमा ए हिंद की याचिका पर आज सुनवाई,यूपी सरकार को कार्रवाई रोकने का निर्देश देने की मांग,बिना कानूनी प्रक्रिया के कार्रवाई हो रही है-याचिकाकर्ता,ज़िम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की।
➡दिल्ली- रांची हिंसा में शामिल आरोपियों के पोस्टर लगाने का मामला,गृह मंत्रालय ने एसएसपी रांची से मांगी रिपोर्ट,हिंसा के आरोपियों के पोस्टर पर मांगी रिपोर्ट,गृह सचिव राजीव अरुण एक्का ने स्पष्टीकरण मांगा,पत्र में कहा यह कानून के मुताबिक नहीं है।
➡दिल्ली- उर्दू के मशहूर साहित्यकार गोपी चंद नारंग का निधन,91 वर्षीय गोपी चंद नारंग ने अमेरिका में अंतिम सांस ली,गोपी चंद नारंग 57 किताबों के रचयिता थे,पद्म भूषण,साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित

