BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बदलेगा मौसम का मिजाज, राज्य के कई इलाकों में गरज वाले बादल छाने की संभावना

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in Uncategorized
बदलेगा मौसम का मिजाज, राज्य के कई  इलाकों में गरज वाले बादल छाने की संभावना
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः शनिवार को राजधानी रांची में सुबह से तेज धूप निकली हुई है. सुबह हल्की हवा से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में आंशिक रूप से गरज वाले बादल छाए रह सकते हैं. विभाग के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रांची, बोकारो, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, और सरायकेला-खरसावां में आंशिक रूप से गरज वाले बादल छाए रह सकते हैं.

इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है. हालांकि विभाग ने इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. रविवार से रांची का मौसम फिर से साफ ही रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि आज सबसे ज्यादा गर्मी पूर्वी सिंहभूूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में पड़ने की संभावना है. यहां का अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

इसके बाद सात अप्रैल से मौसम में फिर से परिवर्तन होगा. बंगाल की खाड़ी से उठने वाले ठंडी नम हवाओं के कारण राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जाएगी. वहीं मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर का 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत की सीमा में घुस आया पाकिस्तानी लड़का, फिर BSF ने उठाया यह कदम

Next Post

कैसे मिले नक्सलियों की सूचना, जब रक्षक ही नहीं…

Next Post
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से परेशान है पुलिस प्रशासन

कैसे मिले नक्सलियों की सूचना, जब रक्षक ही नहीं...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d