मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बप्पी लाहिड़ी अपने पीछे 22 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं. बप्पी लहरी एक फिल्म के लिये 8 लाख रुपये से 10 लाख रुपये की फीस लिया करते थे. वहीं एक घंटे के लाइव परफॉरमेंस के लिए 20-25 लाख रुपये फीस लेते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सालाना कमाई 2.2 करोड़ रुपये के आस-पास थी उनका पर्सनल निवेश 11.3 करोड़ रुपये था. बप्पी लहरी ने 2001 में एक घर खरीदा था वह उसी में रहते थे. उस घर की मौजूदा आनुमानित कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये है. उनको कारों का भी काफी शौक था उनके पास बीएमडब्ल्यू ऑडी समेत पांच कारें थीं. लहरी के पास 55 लाख रुपये कीमत की एक Tesla X कार भी थी.

