अपनी धुन और गानों पर देश दुनिया को नचाने वाले मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी का आज निधन हो गया है. वह 69 वर्ष के थे. आज मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. बप्पी लाहिरी को बीते साल अप्रैल में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब वह कोरोना की चपेट में आ गए थे. डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने मुंबई के हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. बप्पी दा ने 80- 90 के दशक में डिस्को डांसर , तम्मा-तम्मा जैसे … कई फिल्मों में ब्लॉकबस्टर गाने दिए और अलग पहचान बनाई.
राष्ट्रपति ने जताया शोक
श्री बप्पी लाहिड़ी एक बेजोड़ गायक-संगीतकार थे उनके गीतों को न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रियता मिली. उनकी विविध रेंज में भावपूर्ण धुनें शामिल थीं. उनके यादगार गीत लंबे समय तक श्रोताओं को खुश करते रहेंगे. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना.

