मुंबई.तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बबीता जी’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता हरियाणा के हांसी थाने पहुंचीं और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक डीएसपी विनोद शंकर के सामने पेश हुईं. एक्ट्रेस को हिरासत में लेने के बाद 4 घंटे तक पूछताछ हुई, फिर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया.उनके खिलाफ दलित समाज पर टिप्पणी करने के मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा के तहत हुई. बताते चलें कि साल 2021 में 13 मई को मुनमुन दत्ता के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिससे sc/st समुदाय के लोगों को काफी चोट पहुंची. एक्ट्रेस के खिलाफ sc/st एक्ट की गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज कराया है.

