राजधानी कीव के अलावा कुछ बड़े शहरों पर भी रूसी सेना लगातार मिसाइलें दाग रही है. रूस ने यूक्रेन की प्रमुख रणनीतिक बंदरगाहों को भी घेर लिया है. उत्तरी कीव से करीब 80 किलोमीटर दूर चेर्नीहीव, सुकाची, बुका शहर की सेटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है. बढ़ते अंतरराष्ट्रीय अलगाव के बीच रूस ने स्वीकार किया कि इसने यूक्रेन के विरोध के चलते अपने 498 सैनिकों को खो दिया है, जबकि 1597 अन्य घायल हो गए हैं.
रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने गुरुवार को दावा किया कि उनके सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के 1600 से अधिक सैन्य ठिकानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है.

