जीडीए शापिंग काम्प्लेक्स, बरगदवा की है घटना
गोरखपुर:- जिले के बरगदवा में आज सुबह ब्यूटी पार्लर में आग लग गयी. आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस गोलघर, ने फायर ब्रिगेड की तीन (3) फायर टैंकर को प्रस्थान किया . मौके पर CFO गोरखपुर डीके सिंह भी घटना स्थल पर उपस्थित रहे.
करीब एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. दुकान में ब्यूटीशियन और कॉस्मेटिक के सामान थें जो सभी जल गए. लेकिन आस-पास के दुकानों को जलने से सुरक्षित बचा लिया गया. किसी को कुछ हताहत नहीं हुआ. आग का कारण और नुकसान का जांच किया जा रहा हैं.

