BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बहू ने कर दी सास की हत्या, एक ही दिन उठी मां-बेटे की अर्थी

by bnnbharat.com
March 8, 2021
in Uncategorized
बहू ने कर दी सास की हत्या, एक ही दिन उठी मां-बेटे की अर्थी
Share on FacebookShare on Twitter

दुमकाःझारखंड के दुमका जिले में एक महिला के पति की मौत हो गई तो उसने अपनी सास पर डायन होने का आरोप लगाकर टांगी से हमला कर हत्या कर दी। घटना का जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लोगों से पूछताछ भी कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी गांव की है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात गांव निवासी 45 वर्षीय रोबिन हेम्ब्रम की मौत हो गई। रोबिन हेम्ब्रम काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। रोबिन हेम्ब्रम की मौत होने पर उनकी पत्नी सोनामति सोरेन ने अपनी सास 70 वर्षीय चुड़की सोरेन को इसका जिम्मेदार माना। सोनामति ने अपनी सास पर डायन होने का आरोप लगाते हुए टांगी से हमला कर दिया। जिससे सास चुड़की सोरेन की मौत हो गई।
घटना की जानकारी जैसे ही रविवार को गांव वालों को लगी मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने मृतक सास के शव का फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। जिससे गांव में एक ही दिन मां और बेटे की अर्थी उठी।
इस मामले पर पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला का पति काफी दिनों से बीमार चल रहा था। शनिवार की रात अचानक पति की मौत हो गई। महिला ने पति की मौत का कारण अपनी सास को माना और डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए टांंगी से हमला कर दिया। जिससे सास की मौत हो गयी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान से आज आएंगी 2 दुल्हनें, महिला दिवस पर ससुराल में रखेंगी पहला कदम

Next Post

घाटशिला के चाईडीहा गांव में अक्सर दिव्यांग पैदा होता है बच्चा

Next Post
घाटशिला के चाईडीहा गांव में अक्सर दिव्यांग पैदा होता है बच्चा

घाटशिला के चाईडीहा गांव में अक्सर दिव्यांग पैदा होता है बच्चा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d