यूक्रेनी राष्ट्रपति द्वारा बातचीत से इनकार करने के बाद रूस ने लेकिन युद्ध के तीसरे दिन शनिवार दोपहर को आपरेशन फिर से शुरू कर दिया गया. रूस ने अपनी सेना को यूक्रेन पर सभी दिशाओं से आगे बढ़ने का आदेश दिया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव के साथ वार्ता की उम्मीद के संबंध में शुक्रवार दोपहर यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान को अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया था. रुसी सेना राजधानी कीव की ओर लगातार बढती जा रही है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नागरिको को हथियार थामने के लिया आगे आने को कहा है. कहा कि जो हमारे साथ आना चाहते हैं और मदद करना चाहते हैं कर सकते हैं, हम आपको हथियार देंगे. हमें इस जंग को खत्म करना होगा. हम शांति में जी सकते हैं.
इधर अमेरिका ने युद्ध में युक्रेन की सहायता सैन्य सहयोग के साथ आर्थिक सहयोग की भी घोषणा की है. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन को तत्काल सैन्य सहायता में अतिरिक्त 350 मिलियन डालर प्रदान करेगा.

