BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा झरिया धाम, निकली भव्य निसान शोभा यात्रा

by bnnbharat.com
March 13, 2022
in समाचार
बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा झरिया धाम, निकली भव्य निसान शोभा यात्रा
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद/झरिया : धनबाद के झरिया में तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का शुभारम्भ रविवार को भव्य निसान शोभा यात्रा के साथ हुई. जहाँ पूरी झरिया श्याम रंग में रंगी दिखी. भक्तों के मुख पर बाबा का नाम और हाथ में श्री श्याम का निसान. प्रातः 9.30 बजे बाबा श्री श्याम बाबा की पूजा के बाद निसान पूजा संपन्न हुई. इसके बाद भक्तगण नंगे पैर बाबा का निसान लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुए. निसान शोभा यात्रा लाल बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर से निकल लक्ष्मिनिया मोड़ मेन रोड , धर्मशाला रोड होते बाबा के दरबार पहुंचा. यात्रा के दौरान झांकियां आकर्षण का केंद्र थी. पारंपरिक परिधान में सजे युवा भक्त उत्साह के साथ बाबा का जयकारा लगा रहे थे. हारे का सहारा-बाबा श्याम है हमारा, लखदातार की जय, सचे दरबार की जय, शीश के दानी की जय आदि जयकारे और श्री श्याम भजनों से झरिया नगरी गूंज रही थी. शाम तक बाबा को निसान अर्पण करने का दौर चलता रहा.

निशान शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्याम भक्त निशान लिए हुए चल रहे थे. निशान शोभायात्रा में बाबा का भव्य दरबार भी साथ था. बाबा के दर्शन के लिए सड़क के दोनों किनारे और छतों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. निशान शोभायात्रा में शामिल श्याम भक्त अबीर गुलाल उड़ाते हुए और बाबा श्याम का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे.

निशान शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया. झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने श्याम भक्तों के बीच शीतल पेय की व्यवस्था की गयी थी. विधायक स्वयंभक्तों की सेवा में लगी दिखी. विधि व्यवस्था के लिए झरिया इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा दल बल के साथ थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द अक्टूबर में लेंगे सात फेरे

Next Post

यूपी: ट्रेक्टरों को हाईवे टोल पर देना होगा टैक्स, राहत हुई ख़त्म

Next Post
यूपी: ट्रेक्टरों को हाईवे टोल पर देना होगा टैक्स, राहत हुई ख़त्म

यूपी: ट्रेक्टरों को हाईवे टोल पर देना होगा टैक्स, राहत हुई ख़त्म

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d