बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में कल यानी 17 अप्रैल की शाम सितारों का जमावड़ा लगा रहा.
बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के किंग, शाहरुख खान काले रंग का पठानी सूट पहनकर पहुंचे थे. जहां उनका ग्रैंड वेलकम हुआ, साथ ही एक्टर भी अपने जेस्चर से फैंस का दिल जीतते देखे गए.
सलमान खान भी इस ग्रैंड बॉलीवुड इफ्तार पार्टी का हिस्सा बनें. एक्टर को ऑल ब्लैक अटायर में स्वैग बिखेरते देखा जा सकता है.
इस इफ्तार पार्टी में शिल्पा शेट्टी भी बन-ठनकर पहुंची. साथ ही एक्ट्रेस को तस्वीरें क्लिक करा स्वैग बिखेरते देखा गया.बाबा सिद्दीकी की पार्टी में चंकी पांडे को भी शिरकत करते देखा गया है. इस दौरान एक्टर ने ग्रीन शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहनी हुई थी.
सलमान खान की बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा भी इस पार्टी में शिरकत करते नजर आएं.

