विगत 16-माह में किया गया 100-बालिकाओं/महिलाओं/बालकों को रेस्क्यू (मुक्त)
दिल्ली में काम दिलाने का लोभ-लालच एवं बहला-फुसलाकर पाँच बालिकाओं को राँची के रास्ते दिल्ली जाने के क्रम में ए0एच0टी0यू0 थाना पुलिस टीम ने दो शातिर मानव तस्करों को गिरफ्तार कर तीन नाबालिग एवं दो बालिग बालिकाओं को पुनः करा डाला है मुक्त:
सिमडेगा जिला के कोलेबिरा थाना क्षेत्र एवं पाकरटांड़ थाना क्षेत्र की तीन नाबालिग एवं दो बालिग बालिकाओं को दिल्ली में काम दिलाने का लोभ-लालच देकर तथा बहला-फुसलाकर राँची के रास्ते दिल्ली ले जाने की सशक्त मानव सूचना (ह्यूमन ईन्ट) की बदौलत मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर थाना प्रभारी, ए0एच0टी0यू0 थाना ने अपने थाना की पुलिस टीम के साथ तत्परतापूर्ण कारगर पुलिसिया कार्रवाई करते हुए सिमडेगा बस स्टैण्ड से दोनों शातिर मानव तस्करों क्रमश: (1) बिनोद केरकेट्टा (उम्र करीब 30 वर्ष), पे0-लुईस केरकेट्टा, सा0-अघरमा पहाड़टोली, थाना-कोलेबिरा, जिला-सिमडेगा एवं (2) नुवेला सोरेंग उर्फ पूजा (उम्र करीब 29 वर्ष), पे0-स्व0 सिलास सोरेंग, सा0-सिकरियाटांड़ गिराघाघ, थाना-पाकरटांड़, जिला-सिमडेगा को ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार कर तीन नाबालिग (क्रमश: 14 वर्ष, 16 वर्ष एवं 17 वर्ष) एवं दो बालिग (दोनों 18-वर्षीया) बालिकाओं को एक बार फिर मुक्त (रेस्क्यू) करा लिया है, जिस सम्बंध में ए0एच0टी0यू0 थाना काण्ड संख्या-04/2022, दिनांक-17.02.2022, धारा-363/370(5)/34 भा0द0वि0 एवं 75/81 जे0जे0 ऐक्ट अंकित किया गया है.
ए0एच0टी0यू0 थाना प्रभारी सहित उनकी पुलिस टीम को इस तत्परतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई तथा विशेष उपलब्धि के लिये नगद राशि से पुरस्कृत किया जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि बालिका/मानव तस्करों का सिमडेगा जिला पुलिस टीम की नजरों से बच निकलना मुहाल है. मानव तस्करी की हिमाकत किए तो धर-दबोचे गये. विगत 16-माह में कुल-22 प्रतिवेदित मामलों में जिलान्तर्गत कुल-100 बालिकाओं/महिलाओं/बालकों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया जा चुका है. साथ ही कुल-37 मानव तस्करों को जेल की हवा खानी पड़ी है.
डाॅ0 शम्स तबे्रज़, पुलिस कप्तान, सिमडेगा का आमजनों से विशेष आह्वान होगा कि जहाँ भी मानव तस्करी के मामले पता चले, बे-झिझक एवं बिना विलम्ब किये, सिमडेगा जिला पुलिस को किसी भी माध्यम से तत्काल सूचित करें. अपनी लाडली बेटियों को (विशेष रूप से) मानव तस्करों के चंगुल से निजात दिलाने का सिमडेगा पुलिस टीम को आपका यह एक बड़ा सहयोग होगा.

