लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के दोकर जंगल में करीब आधे घंटे तक पुलिस और जेजेएमपी के उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे,
इस दौरान दोनों ओर से करीब 50 से 60 राउंड गोलियां चलने की खबर है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जंगल में तलाशी अभियान चलाकर उग्रवादियों का रोजाना का कई सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार लातेहार पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि lalumath थाना क्षेत्र के लक्कीपुर दोकर गांव में जेजेएमपी के उग्रवादियों का जमावड़ा है और कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया और टीमों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

