BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाल विकास पुष्टाहार विभाग में भ्रष्टाचार का मामला में DPO राजीव सिंह के खिलाफ शिकायत

by bnnbharat.com
April 18, 2022
in समाचार
बाल विकास पुष्टाहार विभाग में भ्रष्टाचार का मामला में DPO राजीव सिंह के खिलाफ शिकायत
Share on FacebookShare on Twitter

केन्द्रीय आवासन व शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फतेहपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की. कौशल किशोर ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि इस डीपीओ पर कई स्तरों पर जांच लम्बित है. इसके बावजूद कर्मचारियों का उत्पीड़न व शोषण अनवरत जारी है. इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है.

जानकारी के अनुसार हथगाम की एक मुख्य सेविका से डीपीओ की बातचीत की ऑडियो क्लिप वायरल हुई है. इसमें वह लंबित भुगतान के लिए 20-20 हजार रुपये की मांग करते हुए सुनाई दे रहे हैं. मुख्य सेविका ने भी अपने स्तर से राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. मुख्य सेविका ने राज्य महिला आयोग को पत्र लिख कर डीपीओ पर दलित उत्पीड़न समेत शारीरिक, मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. मुख्य सेविका का यह भी आरोप है कि डीपीओ सीधे मुख्य सेविकाओं को पत्र लिख कर कार्यालय में बदनीयत से बुलाते हैं.

राजकीय वाहन चालक प्रांतीय संघ ने भी निदेशक, बाल विकास पुष्टाहार को पत्र लिख कर डीपीओ पर नियमविरुद्ध वाहन की मरम्मत में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिम्स में चतुर्थ पद पर नियुक्ति मामले में हाई कोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित

Next Post

धनबाद में वज्र वाहन और ट्रक में टक्कर, बाल-बाल बचे एसआई राजेश रंजन

Next Post

धनबाद में वज्र वाहन और ट्रक में टक्कर, बाल-बाल बचे एसआई राजेश रंजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d