धनबाद के महुदा एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कई घरों में औचक छापामारी की गयी. छापेमारी में चार लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया. महुदा थाना में चारों लोगों के खिलाफ ऊर्जा चोरी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई. बिजली अधिकारी के अनुसार बेलाखोन्दा निवासी सुधीर गयाली, कुमारडीह निवासी गौर कर्मकार एवं कार्तिक बाउरी तथा लुटुटांड़ बस्ती के गजाधर महतो पर केस दर्ज किया गया. सभी को जुर्माना सहित बकाया बिल जमा करने का निर्देश दिया गया . इस संबंध में कनीय बिजली अभियंता देवीलाल सोरेन ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. इस मौके पर गोपाल नापित, राकेश कुमार, प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे.

