साइबर अपराधी ठगी के नये हथकंडे अपना रहे है. सायबर अपराधी ने अब बिजली बिल के बहाने भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू किया है. आर क्यूब एप का का सहारा लेकर बैंक खाता से रुपये उड़ा ले रहे हैं. झारखंड के जमशेदपुर में ठगों ने इसी ट्रिक से एक महिला को अपना शिकार बनाया. बारीडीह विजया गार्डेन निवासी एक महिला को सायबर अपराधी ने अपना शिकार बनाया. जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल की शाम 4.30 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से टेक्स्ट मैसेज आया. उसमें लिखा था कि उनके बिजली का बिल अपडेट नहीं है. अपडेट करने के लिए एक मोबाइल नम्बर देकर उसमें सम्पर्क करने के लिए कहा गया. महिला ने जब उस मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उस नंबर से आर क्यूब एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया और उससे ठग ने 10 रुपये का मूवी क्विक रिचार्ज कराया. जब महिला ने फ्रॉड के कहे अनुसार प्रोसेस किया तो उनके खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लगातार ओटीपी और पैसे निकालने से संबंधित मैसेज आने लगे. डर से उसने तुरंत डिलीट कर दिया. ठगों द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया में उनके खाते से 5 किस्त में पहली बार 49 हजार, उसके बाद 49 हजार 999, फिर 20 हजार, उसके बाद 49 हजार 999 और फिर 20000 रुपये करके कुल एक लाख 88 हजार 998 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई. इस मामले में सरोज कुमार शर्मा ने केस दर्ज कराया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

