BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिना अनुमति डीजे बजाने वाले संचालक के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई : एसडीपीओ

by bnnbharat.com
March 13, 2022
in झारखंड
बिना अनुमति डीजे बजाने वाले संचालक के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई : एसडीपीओ
Share on FacebookShare on Twitter

 

 

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बरियातू टीओपी परिसर में बीडीओ सह सीओ प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल के साथ होली व शब-ए-बारात पर्व मनाने को लेकर बैठक हुई.

 

इस मौके पर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि डीजे बजाने पर रोक रहेगी. होली और शब-ए-बरात पर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं.

 

बालूमाथ इंस्पेक्टर शशिरंजन ने कहा कि बिना अनुमति डीजे बजाने वाले संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. होली में पारंपरिक संगीत के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल के साथ होली मनाएं. किसी भी धर्म या आस्था को ठेस पहुंचाना अपराध है. ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

 

बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश भेजने में सावधानी बरतें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी.

 

वहीं, टीओपी प्रभारी कुंदन कुमार ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं. पर्यावरण माहौल को खराब करने वाले शरारती तत्वों के बारे में तुरंत मुझे सूचित करें, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

 

मौके पर प्रखंड प्रमुख महाबीर उरांव, बीससूत्री अध्यक्ष राजेन्द्र गंझू, एसआई प्रशांत कुमार, एएसआई जयनारायण महतो, मुखिया प्रमोद उरांव, समाजसेवी माधव प्रसाद, गौतम सिंह, धनेश्वर उरांव, ब्रजमोहन राम, सकिन्दर राम, बिशुनदेव उरांव, गोपाल यादव, योगेंद्र पासवान, पिंटू केशरी, सुमित कुमार, महमूद, समीम, होजैफा, मो इस्लाम, योगेंद्र गंझू, मो सफीक सहित काफ़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूक्रेन के लिए 20 करोड़ डॉलर जुटा रहा अमेरिका

Next Post

शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल लोकसभा और बाबुल सुप्रियो बालीगंज विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव 

Next Post
शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल लोकसभा और बाबुल सुप्रियो बालीगंज विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव 

शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल लोकसभा और बाबुल सुप्रियो बालीगंज विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d