अभियान के तहत बुधवार की अहले सुबह बिहार के कई जेलों में छापेमारी की गयी है. छापामारी अभियान ने सम्बन्धित जिलों के डीएम तथा एसपी SDM सहित वरीय अधिकारी थे. हालांकि छापामारी अभियान के दौरान किसी आपत्तिजनक बड़ी बरामदगी की सूचना अभीतक नहीं मिली है. छपरा जेल से एक मोबाइल बरामद किया गया है. इसे लेकर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है. अधिकारियों ने इसे रूटीन वर्क बताया पर माना जा रहा है कि आने वाले पर्वों को ध्यान में रख यह तलाशी अभियान चलाया गया है.
छापेमारी के बाद मीडिया से बात करते हुए डीएम राजीव रौशन ने कहा कि जेल के सभी सेल में सुरक्षा जांच की गयी है. यह रूटीन जांच तो है ही, साथ ही पर्व-त्योहार को देखते हुए भी यह कार्रवाई की गयी है.
एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि आपराधिक घटनाओं के पीछे जेल मुख्य केंद्र रहता है. उस लिहाज से भी हम लोग इस पर नजर रखे हुए हैं. यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी.

