बिहार में महिला स्वास्थ्य कर्मियों आशा बहनों को ड्रेस खरीदने के लिए मिलने वाली राशी में 500 रूपये बढ़ोत्तरी की गयी है. यह घोषणा बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पटना के गुरुनानक भवन में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दौरान की. अगले वित्तीय वर्ष से एक हजार सालाना के बदले 1500 रुपये देने का निर्णय लिया गया है. मंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए तत्पर है. आज स्वास्थ्य सेवा में महिलाओं की संख्या 50 से 55 प्रतिशत है. मंगल पाण्डेय ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम लेते हुए सरकार द्वारा महिलाओं के हित की योजनाओं की जानकारी दी.
कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ता, एएनएम-जीएनएम, महिला चिकित्सा पदाधिकारी सहित 114 महिला स्वास्थ्यकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी कोरोना काल में महिला कर्मियों के योगदान की सराहना की. कार्यक्रम को राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह व अन्य लोगों ने भी संबोधित किया.

