बिहार बोर्ड में पर्श्नो के उत्तर को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है. इसके लिए प्रश्नों के उत्तरों को लेकर 6 मार्च के शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है. इच्छुक छात्र ऑनलाइन मोड से आपत्ति भी दर्ज कर सकते है. बता दें कि बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 की आंसर-की जारी दी गई है. परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं. बोर्ड ने कहा है कि 6 मार्च के बाद किसी भी माध्यम से प्राप्त कोई भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा.
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 1 से 14 फरवरी तक आयोजित हुई थी. इसमे 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे. छात्र हित को ध्यान में रखते हुए इस बार भी सौ फीसदी अतिरिक्त प्रश्नों का विकल्प दिया गया था. छात्र को जितने प्रश्न का उत्तर देना था, उसके दोगुने संख्या में प्रश्न पूछे गए. बिहार बोर्ड इंटर का मूल्यांकन कार्य 26 फरवरी से शुरू हो चुका है. बोर्ड के मुताबिक इसे आठ मार्च तक पूरा कर लिया जायेगा.

