BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में एक जिले की सभी पंचायतों में एक ही दिन होगा चुनाव

by bnnbharat.com
March 2, 2021
in समाचार
बिहार में एक जिले की सभी पंचायतों में एक ही दिन होगा चुनाव
Share on FacebookShare on Twitter

पटनाः बिहार में प्रमंडलवार पंचायत चुनाव के तहत एक जिले की सभी पंचायतों में एक ही दिन में चुनाव संपन्न होगा। एक जिले में किसी भी स्थिति में चुनाव के लिए दो तिथि निर्धारित नहीं होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम ने सोमवार को बताया कि तीन-चार प्रमंडल के तीन-चार जिलों में एक ही साथ चुनाव कराए जा सकते हैं। बूथों की संख्या और जिलों के लिए ईवीएम की उपलब्धता के आधार पर इसका निर्धारण किया जाएगा। छोटे जिलों को बड़े जिलों के साथ जोड़कर भी चुनाव कराने कराए जा सकेंगे।

राज्य में पंचायत आम चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किया है। इस दिशा-निर्देश के मुताबिक चुनाव संपन्न कराने के लिए पिछले विधानसभा चुनाव में तैयार किये गए कर्मियों के डेटाबेस का इस्तेमाल किया जाएगा। यानी पंचायत चुनाव में भी वही मतदानकर्मी काम करेंगे, जो पिछले विधानसभा चुनाव में ड्यूटी कर चुके हैं। जिलों में कोविड गाइडलाइन को लेकर बूथों की संख्या बढ़ायी जाएगी और घटे हुए कर्मचारियों की पूर्ति महिला कर्मचारियों व पड़ोसी जिले के कर्मचारियों से की जाएगी। इन कर्मियों की तैनाती का अधिकार संबंधित प्रमंडलीय आयुक्तों को दिया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम ने जारी निर्देश में कहा कि एक ही जिले में दो तिथियों में पंचायत चुनाव नहीं कराये जायेंगे। सारी तैयारी ऐसे करनी है कि एक जिले का चुनाव एक दिन में ही संपन्न हो जाए। सचिव ने कहा कि इस पंचायत चुनाव में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ेगी। मतदान कर्मियों के लिए विधानसभा चुनाव के डेटाबेस का इस्तेमाल किया जाएगा और कर्मियों की कमी होने पर महिला कर्मचारी व पड़ोसी जिलों से कर्मियों की भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि सामान्य क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर कर्मियों की रवानगी क्लस्टर से उसी दिन होगी, जबकि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चुनाव के लिए कर्मियों को संबंधित क्लस्टर पर आवासन के लिए दो दिन पहले ही भेज दिया जाएगा।

आयोग ने कहा है कि अक्सर ऐसी शिकायत मिलती है कि डाटा एंट्री ऑपरेटर की मिलीभगत से कुछ कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से बच जाते हैं। डाटा एंट्री ऑपरेटर जानबूझकर कुछ कर्मचारियों के नाम सूची से हटा देते हैं, जिससे वे चुनाव ड्यूटी से बच जाते हैं। सचिव ने इस बार ऐसे ऑपरेटरों पर नजर रखने व शिकायत मिलने पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं संबंधित सूचना विज्ञान पदाधिकारी यह लिखित में आयोग को भेजेंगे कि डाटा में शामिल सभी कर्मचारियों की तैनाती की गई है। डाटा में शामिल होने से कोई नाम बचा नहीं है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP के सांसदों- मंत्रियों को निर्देश- अपने क्षेत्र में ही लगवाएं वैक्सीन

Next Post

बीजेपी विधायकों का सदन से वॉक आउट, सीपी सिंह ने फाड़ी आदेश की प्रति

Next Post
बीजेपी विधायकों का सदन से वॉक आउट, सीपी सिंह ने फाड़ी आदेश की प्रति

बीजेपी विधायकों का सदन से वॉक आउट, सीपी सिंह ने फाड़ी आदेश की प्रति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d