BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में भी UP की तरह गाड़ी पलटने की मांग रखी भाजपा विधायक ने

by bnnbharat.com
March 5, 2021
in समाचार
बिहार में भी UP की तरह गाड़ी पलटने की मांग रखी भाजपा विधायक ने
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : भारतीय जनता पार्टी के विधायक पवन जायसवाल ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में अपराधियों के खात्मे की मांग की है. पवन जायसवाल ने बिहार में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए इशारों ही इशारों में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर एनकाउंटर करने की बात की है. उन्होंने ने कहा कि बिहार में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर गाड़ी पलटना जरूरी है. बीजेपी विधायक ने बिहार में कानून व्यवस्था में और सुधार की वकालत करते हुए कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था कायम है, अपराधी ज्यादा निडर होंगे तो यहां भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उनकी गाड़ी पलट जाएगी.

बीजेपी विधायक पवन जायसवाल का इशारा उत्तर प्रदेश के कुख्यात विकास दुबे के एनकाउंटर की ओर था. पुलिस ने कहा था कि विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर लाते समय गाड़ी पलट गई थी. उसके बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की, इस दौरान एनकाउंटर हुआ और वह मारा गया. बीजेपी विधायक ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अपराधियों की गाड़ी पलटनी चाहिए. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे एनकाउंटर के संबंध में बोलना चाहते हैं? तब उन्होंने कहा कि अब आपको जो भी मतलब निकालना है, वह निकाल सकते हैं.

जायसवाल ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून व्यवस्था को लेकर सराहनीय कार्य हुए हैं. उन्होंने हालांकि इसे अति सराहनीय बनाने की जरूरत बतलाई. उन्होंने फिर दोहराया, अगर कोई अपराधी पेशेवर है, अपने आपको निडर समझता और कानून को चुनौती देता है तो उत्तर प्रदेश की तरह यहां भी उसकी गाड़ी पलट जाएगी. ठीक उसी तरह जैसे सीतामढ़ी में दारोगा की हत्या हुई और वहां अपराधी की गाड़ी पलट गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सजा पूरी होने के बाद भी बिहार के जेल में कैदी बनी हुई है बांग्लादेशी महिला

Next Post

कोरोना काल में दुनिया के कई देशों को भारत दे रहा वैक्सीनः पीएम

Next Post
कोरोना काल में दुनिया के कई देशों को भारत दे रहा वैक्सीनः पीएम

कोरोना काल में दुनिया के कई देशों को भारत दे रहा वैक्सीनः पीएम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d