बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के बंटवारे पर NDA में सहमति बन गई है. बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव के बीच हाल ही में हुई बैठक के बाद सीटो पर ताल मेल पूरा हुआ. जेडीयू-बीजेपी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त जानकारी दी. बंटवारे में बीजेपी को 12 और जेडीयू 11 सीटें मिली. वहीं बीजेपी ने आरएलजेपी के पशुपति पारस को अपने कोटे से एक सीट दी है. जेडीयू-बीजेपी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद एवं जेडीयू की ओर से शिक्षा मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे.
बीजेपी के खाते में रोहतास, औरंगाबाद, सारण, सिवान, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, गोपालगंज, बेगूसराय, समस्तीपुर की सीटें आईं हैं. जबकि वैशाली सीट पशुपति पारस की पार्टी आरएलजेपी के खाते में गई है. वहीं, जेडीयू पटना, भोजपुर, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, भागलपुर, मुंगेर, नावादा, मधुबनी सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. इससे पहले शनिवार सुबह बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी.
बिहार विधान परिषद के चुनाव में एनडीए के जीतनराम मांझी और पशुपति पारस की पार्टी ने भी 2-2 सीट पर दावेदारी की है. माना जा रहा है कि बीजेपी और जेडीयू अपने कोटे से इन सहयोगी दलों को सीट दे सकते हैं

