बीएसएनएल ने अपने पुराने यूजर्स को तीन प्लान में एक से तीन महीने तक की एक्स्ट्रा वैलिडिटी फ्री दे रही है। इस ऑफर की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है। फ्री एक्स्ट्रा वैलिडिटी का यह ऑफर कम्पनी अपने 797 रुपये, 2399 रुपये और 2999 रुपये वाले प्लान में दे रही है.
बीएसएनएल के एक साल की वैलिडिटी वाले PV 797 में प्लान में 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी मिलेगी। इंटरनेट यूज करने के लिए इस प्लान में हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी देशभर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर कर रही है। 60 दिन तक डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।
PV 2399 के प्लान में दो महीने (60 दिन) की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। 365 दिन वाले इस प्लान में 31 मार्च से पहले सब्सक्राइब कराने पर 425 दिन तक रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही वैध समय के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस व डेली 2जीबी डेटा ऑफर करती है।
PV 2999 के प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी वाले इस ऑफर में 31 मार्च से पहले रिचार्ज करने पर 90 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी फ्री में मिल जाएगी। जिससे 365 के बजाय 455 दिन तक डेली 2जीबी डेटा, 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगा.

